Zalcitabine | ज़ालसीटाबीन

HIV Lifecycle
1. ज़ालसीटाबीन (Zalcitabine) कया है?

ज़ालसीटाबीन एक एंटी रिट्रो वाइरल थेरापी (ART) का दवा है। रिवर्स ट्रांसकृपटेज़ (reverse transcriptase enzyme), जो वाइरस के “एक तार जीन” को “दो तार जीन” में बदलता है (क्रम 4), उसे ज़ालसीटाबीन रोक देता है। यह वाइरस के जीन को मनुष्य के कोशिकाओं के जीन से मिलने (एकीकरण या integration, क्रम 5) से पहले रोक देता है। इसके अन्य नाम हैं – डी डी सी, डाई डियोक्सी साईटिडीन, हिवीड, (ddC, Hivid, dideoxycytidine)।
2. ज़ालसीटाबीन कया अब मिलता है?
नहीं, अब ज़ालसीटाबीन नहीं मिलता है। 1992 में ज़ालसीटाबीन एच आइ वी के इलाज में इसतेमाल किया गया था। यह रोश (Roche) कमप्नी के द्वारा निर्मित किया जाता था। 15 फरवरी, 2006 से यह दवा बनना बंद कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment